आगराउत्तर प्रदेशधर्म
भारत देश में आज नवमी पूजन धूमधाम से मनाया जा रहा है

संवाददाता जयबीर सिंह
आगरा।जन अर्धांगिनी फाउंडेशन द्वारा संचालित ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज ने गौ माताओं को राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने के लिए व्रत रखा था आज दिनांक 23/10/2023 को मंदिर में पूजा की फिर पथवारी माता पर पूजा आराधना की। तथा खेरागढ़ क्षेत्र के गांव बीरई में धर्म बहिन ठाकुर रनिया देवी धाकरे पत्नी ठाकुर रघुनाथ सिंह धाकरे के निवास स्थान पर विशाल भंडारा आयोजित किया गया। तथा संत धर्म दास महाराज ने सर्व समाज की कन्याओं का सर्व प्रथम पैर धोकर उनका पूजन किया तथा सभी कन्याओं को भोजन कराएं और दान दक्षिणा देकर संत धर्म दास महाराज को सभी कन्याओं ने आशिर्वाद दिया और कन्याओं ने कहा कि आपकी इच्छा पूरी होगी। इसमें सहयोग किया सर्व समाज के लोगों और ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के सभी कार्यकर्ताओं ने दान दिया था और सभी कार्यकर्ताओं को सूचित किया कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना में शामिल होने से काम नहीं चलेगा। काम करने से होगा सभी कार्यकर्ताओं को गौ माताओं की सेवा और रक्षा करने का प्रण लेना होगा।जो व्यक्ति ब्रजवासी गौ रक्षक सेना में जुड़ा है उसे श्रीकृष्ण की कसम खा कर शपथ लेनी होगी ताकि गौ माता की रक्षा और सेवा हो सके। कुछ कार्यकर्ता सक्रिय हैं जबकि कुछ लोग तो पदाधिकारी बन कर बैठे हैं आज संत धर्म दास महाराज ने शपथ ली कि जब तक भारत देश में गौ माताओं की सेवा और रक्षा करने में सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करके नया इतिहास रचाया जाऐगा। इतिहास गवाह है जब जब संत समाज ने प्रण लिया है उसके लिए संत समाज ने बलिदान दिया है और लक्ष्य को प्राप्त किया है संत धर्म दास महाराज ने गुरु चरणों की शपथ ली। *गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वर, गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै गुरु नमः*

Subscribe to my channel
