उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
महर्षि वाल्मीकि को जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया नमन्
युगों तक मार्गदर्शन करेंगे रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के विचार-अभिषेक कुमार

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के निर्देशन में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रभु दयाल वर्मा के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों एवं आदर्शों पर चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री एवं ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि आज हमारे बीच भले ही शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और आदर्श आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना हम सभी का दायित्व है। वहीं, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रभु दयाल वर्मा ने कहा कि हम सभी को एकजुट रहकर महर्षि वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के विचार समाज को सही दिशा देने की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके साहित्यिक योगदान और उनके विचारों को समाज में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय यादव, प्रमोद कुमार कनौजिया, मनोज कुमार, अनिल चौधरी, नवीन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


