उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

वेब मीडिया एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

राजेन्द्रनाथ तिवारी ने पदाधिकारियों को दिलाई कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ, जनसरोकारों की पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। वेब मीडिया एसोसिएशन ऑफ इंडिया (रजि.) की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार, 25 अक्टूबर को आवास विकास स्थित एक विद्यालय में सम्पन्न हुआ। वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्रनाथ तिवारी ने जिला कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। संयोजक अशोक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों, पत्रकारों की सुरक्षा और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित पत्रकारों ने निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

समारोह में राजकुमार गौतम को जिलाध्यक्ष, तौफीक खान एवं अब्दुल कलाम को उपाध्यक्ष, नीरज राज को महामंत्री, दीपक सोनी को संगठन मंत्री, विकास अग्रहरि को मीडिया प्रभारी, विजय कुमार मिश्रा को संप्रेक्षक तथा वसीम अकरम को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि आज पत्रकारों को प्रतिदिन पेशेगत चुनौतियों और जोखिमों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद पत्रकारों को सामान्य नागरिकों की तरह ही सुविधाएं प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि यदि पत्रकारों को सुरक्षा और पारिवारिक समस्याओं की चिंता से राहत मिले, तो वे अपने पेशेगत आदर्शों को बनाए रखते हुए जनसरोकारों की पत्रकारिता को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकेंगे।

वेब मीडिया एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संस्थापक सदस्य राजकुमार पाण्डेय एवं राजन चौधरी ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संगठन की एकजुटता बेहद जरूरी है। संगठित प्रयासों से ही पत्रकारिता से जुड़े लोगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है। उन्होंने जानकारी दी कि शीघ्र ही सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर जनपदों में भी वेब मीडिया एसोसिएशन का गठन किया जाएगा, जिससे संगठन का विस्तार होगा और पत्रकारों को एक साझा मंच उपलब्ध होगा।

बैठक में पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखने, जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग एवं समन्वय मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर संतोष श्रीवास्तव, दिनेश कुमार पाण्डेय, ज्ञानप्रकाश दूबे, रत्नेश श्रीवास्तव, राज श्रीवास्तव, दिनेश सोनकर, शकील अहमद सिद्दीकी, अभय कुमार, फहीम अहमद, रत्नेन्द्र पाण्डेय, अरशद मसूद, जफरूल हसन, नृपेन्द्र सिंह, रामबृज प्रजापति, प्रमोद श्रीवास्तव सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button