देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
वीरा केन्द्र बालोतरा ने किया पौधारोपण

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान
बालोतरा – महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र बालोतरा ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानो पर किया पौधारोपण
सचिव रेखा पी.डोसी चोपड़ा ने बताया की महावीर इंटरनैशनल के अन्तर्राष्ट्रीय चेयरमैन अनिल जैन द्वारा सेवाकार्य की ओर अग्रसर जोश और जुनून को देखते हुए निरंतर सेवा कार्य को अपनी मंजिल बनाते हुए। वीरा केन्द्र बालोतरा ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के अन्तर्गत स्थानीय जसोल सुआ देवी भंसाली स्कूल में पौधारोपण किया साथ ही बच्चो को अपने फैमिली के जन्मदिन पर विशेष पौधारोपण करने का संकल्प करवाया साथ ही अलग अलग सार्वजनिक स्थानों पर करीब 50 पौधारोपण कार्य शुरू किया इस कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र बालोतरा की अध्यक्ष चंद्रा बालड, सचिव रेखा पी. डोसी चोपड़ा, उपाध्यक्ष डिंपल श्रीश्रीमाल सहित क्लब सदस्य उपस्थित थे।

Subscribe to my channel

