*सहायक उपनिरीक्षक एच एल अनुरागी का छतरपुर हुआ स्थानांतरण पुलिस कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई*
लगभग 2 वर्षों से देवेंद्र नगर थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक एच एल अनुरागी का बीते दिनों छतरपुर जिले में स्थानांतरण हो गया था लेकिन प्रशासनिक व्यस्तताओं के चलते उन्हें तत्काल रवानगी न देते हुए कल सुबह नवागत थाना प्रभारी दीक्षित की उपस्थिति में नगर के पुलिस कर्मियों द्वारा फूलमालाओं के साथ मुंह मीठा करा कर भाव भीनी विदाई दी गई। अनुरागी जी का स्वभाव एक नरम मिजाज पुलिस कर्मी का रहा,नगर वासियों के प्रति उनके अच्छे स्वभाव और अपनी उत्कृष्ठ कार्यशैली के लिए उनके कार्यकाल हो हमेशा याद रखा जाएगा।नवागत थाना प्रभारी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त करते हुए उन्हें एक अच्छा और सच्चा पुलिस कर्मी कहकर महोबल बढ़ाया