अपराधब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़स्वास्थ्यहरियाणा

सिंघाना रोड स्थित रेनबो हॉस्पिटल के डॉक्टर व स्टाफ पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

नारनौल 30/09/2023

सिंघाना रोड स्थित रेनबो हॉस्पिटल के डॉक्टर व स्टाफ पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

नारनौल। शहर के मालिटीबा मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति ने शहर के सिंघाना रोड पर स्थित रेनबो हॉस्पिटल के डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 

थाना सिटी में दी शिकायत में मोहल्ला मालीटीबा निवासी मुकुल शर्मा ने बताया कि 3 सितंबर को उसकी माता सुनीता देवी के पेट में दर्द हो गया था जिसको लेकर उन्होंने शहर के सिंघाना रोड पर स्थित रेनबो हॉस्पिटल में उनको दिखाया जहां पर डॉक्टर जगदीप यादव ने यादव अल्ट्रासाऊंड क्लिनिक सेंटर महेंद्रगढ़ रोड पर उनकी माता को अल्ट्रासाउंड करने के लिए भेज दिया। जहां पर उसकी माता का अल्ट्रासाउंड किया गया । उसके बाद उन्होंने अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट रेनबो हॉस्पिटल के डॉक्टर जगदीप यादव को दिखाई। रिपोर्ट देखने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी माता की बच्चेदानी में गांठ है जिनका ऑपरेशन होगा । जिसमें उनको पैसा देना होगा और यदि उनका ऑपरेशन नहीं करवाया तो उनकी जान जाने का खतरा है। 

शिकायत में बताया गया है कि उन्होंने सरकार द्वारा बने हुए आयुष्मान कार्ड के द्वारा ऑपरेशन करने की बात कही लेकिन डॉक्टर ने कहा कि आप नगद राशि देखकर ऑपरेशन करवा लो वरना उनकी जान चली जाएगी। जिस पर उन्होंने रेनबो हॉस्पिटल में 5 सितंबर को 8 हजार नगद जमा कर दिए उसके बाद डॉक्टर जगदीप ने मेरी माता की बच्चेदानी का ऑपरेशन कर दिया और कुछ दिन तक अस्पताल में ही भर्ती रखकर उनका इलाज किया गया और उनको 9 सितंबर को डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज के समय 16 हजार रुपए और डॉक्टर को नगद दे दिए गए । मुकुल ने शिकायत में बताया कि अब दो-तीन दिन से दोबारा से उनकी माता के पेट में दर्द शुरू हो गया। वह अपनी माता को दोबारा से रेनबो हॉस्पिटल में डॉक्टर जगदीप को दिखाने के लिए लेकर गया जहां पर डॉक्टर ने कहा कि उनके पेट में गांठ है। यह सुनकर मैंने कहा कि अभी तो ऑपरेशन हुआ है और आपके द्वारा ही इसका इलाज चल रहा है। दोबारा गांठ कैसे हो गई ? जिस पर डॉक्टर जगदीप यादव तैश में आ गए और उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए डांट फटकार करने लग गया। अपने स्टाफ के कंपाउंडर को बुलाकर उसने मेरा गला पकड़ लिया और गालियां निकालने लग गए। सभी ने मिलकर थप्पड़, मुक्के और गुस्से से मारने पीटने लग गए। अस्पताल के बाहर निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। 

शिकायत में कहां गया है कि जब उन्होंने इस बारे में पुलिस में शिकायत देने की बात कही तो डॉक्टर ने कहा कि हम पैसे वाले हैं हम किसी थाना कचहरी से डरने वाले नहीं है और कहा कि अब मैं इसका इलाज भी नहीं करूंगा। मुकुल शर्मा ने थाना सिटी में शिकायत देकर रेनबो हॉस्पिटल के डॉक्टर जगदीप यादव व उसके स्टाफ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button