LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आईटीआई नारनौल में सेमिनार व स्वच्छता रैली का आयोजन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आईटीआई नारनौल में सेमिनार व स्वच्छता रैली का आयोजन

                नेहरू युवा केंद्र नारनौल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के मौके पर राजकीय आईटीआई नारनौल में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर अपने विचार रखें। इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजेताओं को सम्मानित किया गया। 

         *जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने युवाओं से महापुरुषों के जीवनी के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर एक युवा देश का उज्ज्वल भविष्य है जो देश को सामाजिक, आर्थिक विकास में सही योगदान दे सकता है। इसके साथ ही स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली नारनौल की विभिन्न गलियों से गुजरते हुए स्वच्छता के नारों के साथ लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र से लेखाकार महेंद्र ने युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई।*

        इस मौके पर राजकीय आईटीआई से सुदर्शन कुमार, जगदीश, शक्ति सिंह यादव, हेमंत कुमार व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button