LIVE TVअपराधपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
प्रशासन की अनदेखी के कारण ग्राम पंचायत तिघरा बुजुर्ग में बढ़ता जा रहा है जन आक्रोश

लोकेशन=गुनौर
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
प्रशासन की अनदेखी के कारण ग्राम पंचायत तिघरा बुजुर्ग में बढ़ता जा रहा है जन आक्रोश
*सचिव सरपंच पर मेहरबान है प्रशासन*
*उप सरपंच एवं ग्रामीणों की शिकायत बाद भी नही हुई जांच की खानापूर्ति*
*मीडिया में खबरे प्रकाशित होने के बाद भी कुम्भकर्णी निद्रा में पन्ना जिले का प्रशासन*
तिघरा बुजुर्ग ग्रामीणों का यह कहना है कि सरपंच पति द्वारा सचिव के साथ मिलकर शासन की पैसों का दुरुपयोग किया गया और उसे अपने कम पर लेकर उपयोग किया गया साथ ही गांव की गोचर जमीन को तालाब में तब्दील कर दिया गया जिसका गांव वालों ने विरोध किया लेकिन गुनौर जनपद की अधिकारियों की मिली भगत से उस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई साथ ही साथ गोचर जमीन में जहां तालाब बनाया गया है वहां पर 11 केवी की लाइन भी गई हुई है किसी दिन कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है इसके संबंध में विद्युत मंडल के माध्यम से एक नोटिस भी जारी किया गया लेकिन इस और कोई अमल नहीं हुआ उप सरपंच एवं ग्रामीणों के माध्यम से जनपद गुनौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, इन सभी को लिखित में सूचना देने के बाद भी आज तक सरपंच पति एवं भ्रष्टाचार में लिप्त सचिव को किसी ने तलब नहीं किया ग्रामीण आंदोलन करने के लिए विवश हो रहे हैं अब देखना यह है इस खबर का प्रशासन पर क्या असर होता है और सरपंच पति और सचिव पर करवाई होती है

Subscribe to my channel


