देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

नारनौल में गणेश चतुर्थी पर मंगलमुखी किन्नर समुदाय को मुख्य अतिथि बनाकर आमंत्रित कर आशीर्वाद लेने की मची होड़

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

🚩गणपति बप्पा मोरिया🚩

               नारनौल में गणेश चतुर्थी पर मंगलमुखी किन्नर समुदाय को मुख्य अतिथि बनाकर आमंत्रित कर आशीर्वाद लेने की मची होड़

            शहर में चारों तरफ गणेश महोत्सव की धूम मची हुई है और इसी के साथ-साथ नारनौल शहर में सभी धार्मिक कार्यक्रमों में किन्नर समुदाय व उनके गुरु प्रसिद्ध समाज सेवी विनोद गुरुजी और उनकी पूरी टीम को मुख्य अतिथि बनाकर आमंत्रित करने की होड़ लगी हुई हैं।

           *गौरतलब है कि समाजसेवी विनोद गुरुजी की अगवाई में किन्नर समुदाय नारनौल शहर में हो रहे सभी धार्मिक और सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर के भाग ले रहा है तथा इन अवसरों पर समाज का हर तबका, हर वर्ग मंगलामुखी किन्नर समुदाय नारनौल और विनोद गुरुजी का दिल से आदर व सम्मान कर रहा है।* 

              कल 22 सितंबर शुक्रवार को भी समाजसेवी विनोद गुरुजी व किन्नर समुदाय नारनौल को मानक चौक नारनौल में विराजमान भगवान गणेश जी की संध्याकालीन आरती के लिए मानक चौक के दुकानदार भाइयों और कार्यक्रम के आयोजकों ने प्रेम पूर्वक निमंत्रण दे करके उन्हे बुलाया। इस मौके पर विनोद गुरुजी अपने सभी अनुयायियों और किन्नर समुदाय नारनौल की पूरी टीम के साथ वहां पर भगवान गणेश जी की आरती वंदना के लिए पहुंचे। जहां पर पहुंचने पर मानक चौक के दुकानदार भाइयों ने तथा कार्यक्रम के आयोजकों ने विनोद गुरुजी को पगड़ी पहना करके सम्मानित किया और किन्नर समुदाय के सभी सदस्यों को फूल मालाएं पहना करके सम्मानित किया। 

         *गणेश जी की आरती वंदना के बाद महक मौसी जी, लड्डू, नेहा, पीहू, बीना, प्रगति शर्मा इत्यादि किन्नर माइयो ने भगवान गजानंद महाराज से वहां पर उपस्थित सभी दुकानदार भाइयों के लिए मंगल कामना और उनका अच्छा रोजगार चले, उनके धन-धान्य में बरकत हो, और उनके वंश आगे बढ़े की दुआएं व आशीष देकर के भगवान गजानन महाराज से उनके लिए सदा सुखी रहने का आशीर्वाद मांगा । इसके साथ-साथ पूरे किन्नर समुदाय नारनौल की तरफ से महक मौसी जी ने प्रसाद इत्यादि के लिए आयोजको को गुप्त दान की धनराशि प्रदान करके वहां से विदाई ली। वहां पर उपस्थित सभी दुकानदार भाइयों ने किन्नर समुदाय के शुभ चरण छूकर के आशीर्वाद मांगा।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button