LIVE TVखेलब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा

खुशी गर्ग ने किया राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट 

खबरची ✍️
स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 10 सितंबर कुरुक्षेत्र में किया गया । इस प्रतियोगिता में खुशी गर्ग पुत्री डॉ मनोज गर्ग का प्रदर्शन सराहनीय रहा। खुशी गर्ग ने अंडर- 17 वर्ग में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में पांच में से पांच गेम जीतकर पहली लेवल पार की व टॉप 15 खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई व इस प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दी।खुशी के पिता डॉ मनोज गर्ग ने बताया कि खुशी गर्ग ने सर्वप्रथम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था जो की नारनौल में आयोजित की गई थी व राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन कर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है। दादा चेतन प्रकाश गर्ग, दादी संतोष गर्ग, हरीश, मीनाक्षी,खुशाल, नीलम, यशी, मुस्कान ने खुशी गर्ग को इस सफलता पर बधाई दी व उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button