LIVE TVखैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

मतदाता जागरूकता एवं स्वीप कार्यक्रम किया आयोजित

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

 

तिजारा की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदाता जागरूकता एवं स्वीप कार्यक्रम उपखंड अधिकारी अनूप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया! मुख्य ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर व उपखंड अधिकारी द्वारा साइकिल चलाकर साइकिल रैली को रवाना किया गया! रैली में 100 छात्राओं व 32 स्काउट गाइड छात्राओं, उप प्रधानाचार्य विश्रांत वर्मा, विद्यालय स्टाफ, उपखंड कार्यालय स्टाफ सहित बी एल ओ ने भाग लिया! कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जैसे मतदाता गीत, लघु नाटिका, व शानदार नृत्य छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए! अमित सोनी बीएलओ द्वारा पोस्टर के माध्यम से मतदाता संबंधी एप तथा मतदाता पंजीकरण संबंधी जानकारी सभी को दी गई! उपखंड अधिकारी द्वारा तिजारा विधानसभा क्षेत्र में महिला वोटिंग प्रतिशत को बढ़ावा देने पर बल दिया, तथा 18 वर्ष से ऊपर की सभी बालिकाओं को वोट देने के लिए प्रेरित किया! शपथ एवं संकल्प द्वारा बालिकाओं को शत-प्रतिशत मतदान करने एवं सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया! स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत बालिकाओं ने विनय यादव व अंजू अरोड़ा के नेतृत्व में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया, रंगोली में प्रथम सोनिया एवं ग्रुप द्वितीय में प्रियंका व ग्रुप तृतीय में तहजीव एंड ग्रुप तथा मेहंदी में प्रथम निशा, द्वितीय हिमांशी, तृतीय वंदना को उपखंड अधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया! ईएलसी प्रभारी विनय यादव द्वारा समस्त व्यवस्था जैसे पोस्टर तथा सेल्फी प्वाइंट तथा मंच संचालन निहारिका ने किया! कार्यक्रम समापन में प्रधानाचार्य सुश्री मीरा मुखीजा ने कार्यक्रम के संकल्प को दोहराते हुए धन्यवाद अर्पित किया!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button