LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
Lakhimpur Kheri पुलिस ऑफिस परिसर में स्थित ‘परिवार परामर्श केंन्द्र’ द्वारा 20 पारिवारिक मामलों की सुनवाई की गई; 13 दम्पत्तियों के मध्य कराया गया सुलह-समझौता

* जनपद खीरी दिनांक 09.09.2023*
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री नैपाल सिंह के निर्देशन में पुलिस ऑफिस कार्यालय में स्थित ‘परिवार परामर्श केन्द्र’ द्वारा आज दिनांक 09.09.2023 को 20 पारिवारिक मामलों की सुनवाई की गई। परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी, श्री असलम अली द्वारा काउन्सलर, श्रीमति नीति गुप्ता, कय्यूम जरवानी के साथ सुनवाई की गई। सुनवाई में पक्षकारों की काउन्सलिंग में अथक प्रयास से 13 पति-पत्नी के मामलो में सुलह-समझौता कराकर विदाई कराई गई, 03 मामलों में माननीय न्यायालय मे लम्बित होने, 04 मामलों में दोनो पक्षों में अत्याधिक मनमुटाव होने के कारण दोनों पक्षों को पुन: अगले शनिवार बुलाया गया है। परिवार परामर्श केंद्र में सुलह-समझौते मे मुख्य महिला आरक्षी, भावना तिवारी; महिला आरक्षी, रश्मि मिश्रा, मुद्रिका चौहान व मेहा सिंह का पक्षकारो को बुलाकर सुलह कराने मे विशेष योगदान रहा हैं।

Subscribe to my channel


