LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
नारनौल में अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया
अधिवक्ता परिषद, सांस्कृतिक मूल्य आधारित न्याय व्यवस्था की पक्षधर: वशिष्ठ

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल:* अधिवक्ता परिषद की नारनौल इकाई ने आज अधिवक्ता परिषद का 32 वां स्थापना दिवस मनाया, जिसमें मुख्य वक्ता अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष मनीष वशिष्ठ एडवोकेट रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मबीर गुलावला एडवोकेट ने की व मुख्य अतिथि के तौर पर संरक्षक भवानी शंकर भारद्वाज एडवोकेट उपस्थित रहे।
अधिवक्ता परिषद के जिला प्रधान अधिवक्ता मनीष वशिष्ठ ने कहा की अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित न्याय व्यवस्था की पक्षधर हैं। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के 32 वें स्थापना दिवस की बधाई दी।
श्री वशिष्ठ ने बताया कि दूरदर्शी विचारक दत्तोपंत ठेंगड़ी व अधिवक्ता एचआर खन्ना , ई. वेंकट रमैया, रामा जोइस, जितेंद्र वीर गुप्ता, गुमान मल लोढ़ा, यूआर ललित और राम जेठमलानी जैसे देश के नामचीन अधिवक्ताओं ने 7 सितम्बर 1992 को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की स्थापना की थी। स्थापना के बाद से देशभर के राष्ट्रवादी अधिवक्ता इससे जुड़ते गए व सभी राज्यों, जिलों व उपमंडलों में इकाइयाँ गठित होती गई। श्री वशिष्ठ ने बताया कि इस समय अधिवक्ता परिषद राष्ट्रवादी अधिवक्ताओं देश का अबसे बड़ा संघठन है। उन्होंने कहा की गत 31 वर्षों में अधिवक्ता परिषद न्याय के क्षेत्र में उच्च मापदण्डों के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से इस संघठन का गठन किया था, अब उस उद्देश्य को आगे बढ़ना हम सब का कर्तव्य है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री धीरज कालरा, महिला प्रमुख गिरिबाला यादव, न्याय प्रवाह प्रमुख महावीर शर्मा, अनिल शर्मा बवानिया, सुरेंद्र स्वामी, नरेश संघी, अनिल भारद्वाज, कुलदीप यादव, मुकेश सैनी, प्रदीप लगरिया, ललित शर्मा मंढाणा, महेश दीक्षित, मुकेश निर्मल, अनिल मलिक, मांगेराम सैनी, हेमंत भारद्वाज, कर्ण कोजिन्दा, विवेक सोनी, हर्षद शर्मा, बिजेंद्र चंदेला, जयविंद्र यादव, अजय कुमार नांगल चौधरी, दुलीचंद सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।

Subscribe to my channel


