मुख्यमंत्री से मिले कैट व्यापारी समस्याओं से कराया अवगत

(जिला संवाददाता करण सिंह ठाकुर)
गुना। व्यापारिक संस्था कैट के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने शहर एवं क्षेत्र की अनेक समस्याओं और मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट की। कैट संस्था के संभागीय अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्रीजी से गुना की प्रमुख समस्याओं ओर मांगों को लेकर अवगत कराया जिसमें पुरानी गल्ला मंडी में मंडी समिति द्वारा व्यापारियों को लीज पर दिए गए भूखंडों का स्वामित्व दिया जाए तथा मंडी प्रांगण को नगरपालिका को हस्तांतरित किया जाए।वहीं औद्योगिक परिसर में जहां एक और बड़े-बड़े मॉल मल्टी व शोरूम बना लिए गए हैं वही दूसरी और 1 किलोमीटर लंबाई में फैली अंडे की अवैध गुमठियों पर आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहने से क्षेत्र का माहौल खराब कर रखा है। औद्योगिक क्षेत्र से अवैध कब्जा धारियों, आसामाजिक तत्वों को शीघ्र हटाया जाए। व्यापारियों ने औद्योगिक परिसर के लीज होल्डर को स्वामित्व एवं निर्माण की अनुमति दिये जानेतथा गुना शहर को नगर निगम का दर्जा देने एवं शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रस्तावित रिंग रोड के कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराये जाने,व विश्वविद्यालय बनाने की मांग भी की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश भर के मंडी व्यापारियों द्वारा 4 सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल का निराकरण कर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा वहां के व्यापारियों एवं उद्योगपतियों पर बिना जांच के एफ.आई.आर. न किए जाने का नियम कानून मध्य प्रदेश में भी लागू किया जाए की मांग की। व्यापारियों के इस प्रतिनिधिमंडल में अमित सोगानी ,रविंद्र जैन आदि ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट पार्क में पौध रोपण भी किया ।
Subscribe to my channel


