गुनामध्य प्रदेश

करोड़ों की देनदारी से बचकर भागे व्यपारी की गिरफ्तारी पर पुलिस का किया सम्मान

(जिला संवाददाता करण सिंह ठाकुर) 

गुना।कुंभराज के व्यापारी लोकेंद्र गुप्ता डब्बू द्वारा व्यपारियों से करोडों रुपये का माल खरीद कर 18जुलाई को अचानक परिवार सहित ग़ायब हो गया था।जिससे क्षेत्र के कई व्यपारियो पर आर्थिक संकट आ गया था।उक्त घटना से व्यथित होकर प्रभावित व्यपारियो द्वारा व्यापार एवं उद्योग महासंघ के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल से सम्पर्क कर अपनी आप बीती सुनाई गई।अग्रवाल द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर भगोड़े व्यपारी लोकेन्द्र गुप्ता पर 21लाख का ईनाम घोषित किया गया एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर से सम्पर्क कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तुरंत 11 सदस्यीय एस टी एफ टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने सूचनाओं के आधार पर एवं साइवर सेल की मदद से जगह-जगह दविश देती रही और आखिरकार 13अगस्त को लोकेन्द्र गुप्ता उर्फ डब्बू एवं उसके भाई सचिन गुप्ता को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया।पकड़े गए आरोपियों से एक करोड़ रुपए की राशि बरामद की गई।पुलिस टीम की इस सफलता पर व्यापार एवं उद्योग महासंघ अध्यक्ष राजेश अग्रवाल द्वारा पांच प्रतिशत राशि यानी पांच लाख रुपये पुलिस कल्याण कार्यो के लिये सोंपते हुए 11 सदस्यीय पुलिस टीम का सम्मान किया गया।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button