LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

Lakhimpur Kheri थाना शारदानगर पुलिस द्वारा, मोटरसाइकिल चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए 02 नफर अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया

* जनपद खीरी दिनांक 26.08.2023*

*थाना शारदानगर पुलिस द्वारा, मोटरसाइकिल चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए 02 नफर अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया* 

पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 26.08.2023 को थाना शारदानगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 220/23 धारा 379 भादवि की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए 02 नफर अभियुक्तों प्रमोद व संजय पुत्रगण बाबूराम को घटना से संबंधित 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल (बजाज सीटी 100) बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*

1-प्रमोद पुत्र बाबूराम नि0 सरसवापुरवा थाना व जनपद खीरी

2-संजय पुत्र बाबूराम नि0 सरसवापुरवा थाना व जनपद खीरी

*बरामदगी-*

01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल (बजाज सीटी 100, UP 31 BA 4642)

01 अदद मोबाइल (रियल मी)

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1-उ0नि0 देवेन्द्र कुमार सिंह

2-हे0का0 शाहिद खांन

3-हे0का0 वीर सिंह

4-हे0का0 रविन्द्र सिंह

5-का0 सिद्धार्थ गौतम

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button