LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

Bhiwadi कंपनी में काम करते समय मजदूर की हुई मौत

परिजनों ने शव कंपनी के सामने रखकर किया प्रदर्शन, मौके पर पुलिस बुलाकर समझाने का किया जा रहा है प्रयास

 

संवाददाता अरूण शर्मा 9887778826

 

 भिवाड़ी के घटाल में स्थित एचपी इंजीनियरिंग वर्क्स कंपनी में गत 21 अगस्त को काम करते समय घायल हुए एक व्यक्ति की अलवर में इलाज के दौरान मौत हो गई गुरुवार को अलवर जिला अस्पताल में ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया था लेकिन शुक्रवार को परिजन व्यक्ति के शव को लेकर कंपनी के गेट के सामने बैठ गए और मुआवजे की मांग करने लगे। कंपनी के गेट के सामने परिवार सहित आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जिससे माहोल तनावपूर्ण बन गया मौके पर ही भिवाड़ी थाना पुलिस को बुलाया गया पुलिस ने परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन परिजन नहीं माने। वही कंपनी मैनेजमेंट भी कंपनी के अंदर ही बैठे रहे बाहर जाकर परिजनों से कोई बातचीत नहीं की इसको लेकर परिजनों में भी काफी गुस्सा देखा गया। 

मृतक के ताऊ के लड़के बूटा सिंह ने बताया कि उसका भाई दीपक कुमार 22 पुत्र सुरजन सिंह गत 7 सालों से घटाल में स्थित एचपी इंजीनियरिंग वर्क्स कंपनी में काम कर रहा था 21 अगस्त को काम करते समय वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया यहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां पर इलाज के दौरान 24 अगस्त को उसकी मौत हो गई वहीं इस मामले को लेकर कंपनी मैनेजमेंट भी परिजनों से बात नहीं कर रहा है।

मृतक दीपक कुमार का 30 वर्षीय कालू राम एक बड़ा भाई है वह भी अपहीज है मृतक की 65 वर्षीय मां जीतो भाई भी ऐसा है और घरेलू महिला है पिता भी घर पर ही रहते हैं दीपक की मौत के बाद अब घर में कमाने वाला कोई भी नहीं बचा है। मृतक के मां-बाप और बड़े भाई के सामने अब रोजी-रोटी का संकट भी आ खड़ा हुआ है फिलहाल ग्रामीणों की मदद से मृतक के परिवार को कंपनी की तरफ से सहायता दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

विजवल: कंपनी के गेट के सामने शव रखकर प्रदर्शन करते परिजन

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button