गुनामध्य प्रदेश

कलेक्टर द्वारा गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण……

( जिला संवाददाता- करन सिंह ठाकुर )
गुना। कलेक्‍टर श्री तरुण राठी द्वारा राघौगढ़ क्षेत्र में अशासकीय एवं शासकीय गौशाला का औचक निरीक्षण किया। श्रीराम गौशाला भुलाय में गिर नस्ल की गायों के अच्छे संरक्षण के लिये कलेक्टर श्री राठी ने सराहना की एवं गौशाला द्वारा बनाये जा रहे गोनाइल एवं दीपक, अगरबत्ती निर्माण का भी निरीक्षण किया। उन्‍होंने उप संचालक डॉ० त्यागी को गौसंवर्धन बोर्ड एवं जिला स्तरीय गौशाला समन्वय समिति की बैठक शीघ्र बुलाकर सभी गौशालाओं में गौकाष्ट, गोनाइल एवं दीपक आदि बनाने हेतु प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये । आवन की दयोदय गौशाला में 313 गोवंश मिले सभी में टेक लगे हुए थे।
शासकीय गौशाला धरनावदा में 45 गौवंश पाये गये, जिसमें अधिकांश गायों को टैग नही लगे होने से कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुये नोडल ऑफीसर डॉ० उदय कुमार नदिया एवं सहायक नोडल संजय जाटव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश उप संचालक पशुपालन को दिये एवं सरपंच सचिव एवं जनपद सी.ई.ओ. को दो दिवस में 100 गौवंश रखने के निर्देश दिये।
Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button