LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

हर बूथ पर महिला सखी हो, चुल्हे पर जाकर करें प्रचार पार्टी होगी मजबूत : दुष्यंत चौटाला

हमने महिलाओं को किया मजबूत, अब पार्टी हित में जुड़कर कमलेश सैनी को बढ़ाएं आगे....18 से 22 साल के युवाओं को पार्टी से जोड़े, संगठन की बढ़ेगी ताकत

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

         प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का बुधवार देर रात तक नारनौल विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा जारी रहा। देर शाम उन्होंने हुडिना व डेरोली अहीर में जनसभा की। इस दौरान पार्टी की घोषणा के मुताबिक महिलाओं को पंचायत में दिए गए 50 प्रतिशत का जिक्र करते हुए जुड़ने का आह्वान किया गया। इस दौरान गांव हुडिना में सरपंच जसवंत यादव, सतपाल व महीपाल की अगुवाई में युवाओं की टीम ने डिप्टी सीएम का गर्म जोशी से स्वागत किया। फिर गांव डेरोली अहीर में सतबीर व लखीराम की अगुवाई में बरसात के बीच जनसभा को संबोधित किया। ग्रामीणा खासतौर पर युवाओं में इतना जोश था, भीड़ को बरसात भी कम नही कर पाई।

              *इन जनसभाओं को संबोधि करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमने प्रदेश हित के लिए एक भी कदम पीछे हटने का काम नहीं किया। एक ही सोच रही कि प्रदेश विकास में आगे हो। पंचायतों में 50 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं को दी। हर दूसरी कुर्सी महिलाओं को दी। ऐसा प्रावधान कर दिया। इसलिए मुमकिन हो पाया कि राज में आपकी हिस्से दारी है। राशन डिपो भी 33 प्रतिशत महिलाओं को देने का काम हमने किया है। तीन में से एक राशन डिपो हमारी माता बहनों को मिलेगा। साढ़े तीन साल पहले जब सरकार बनी थी तो उस वक्त प्रदेश में 20 हजार भी समूह नहीं थे, आज 56 हजार महिला समूह है। हर गांव में इन महिला समूह को दो से पांच लाख का ऋण निशुल्क सरकार दे रही है। महिला समूह बनाकर रोजगार देने का काम हमने किया है।* 

                डिप्टी सीएम ने कहा कि कोई यह सोच सकता था कि हम विधानसभा में 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को प्राइवेट कंपनी में रोजगार देने का प्रस्ताव पारित हो सकता है, हमने कर दिखाया। अब कोर्ट से भी जीतकर उसे भी लागू करने का काम करेंगें। किसान पहले मंडी में जाता था तो दो-दो दिन ट्राली में सोता था, सोचता था कि सरसों, बाजरा बेच आऊं। हमारे इस इलाके में तो लगभग यहीं फसल होती है। मजबूरी में बेचकर आते थे। आज व्यवस्था है कि सरसों या बाजरा सरकार नहीं भी खरीद रही तो भी भावांतर योजना के तहत पहले पैसा भेज दिया जाता है, वह भी दो दिन में। यह सब मुमकिन इसीलिए हो पाया कि आपकी सरकार में भागीदारी है। आज किसानों ने बताया कि बाजरे में हरी सुंडी आ गई। पहले इंतजार करते थे फसल खराब हो गई। अब तो क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड करो। सरकार 30 दिन में मुआवजा देने का काम करती है। पहले तीन साल लग जाते थे। 

               *उन्होंने बताया कि पहले गांव में मैरिज पैलेस होने की कोई सोच ही नहीं सकता था। अब कम्यूनिटी सेंटर बनाए जा रहे है। ई-लाइब्रेरी भी बनाई जा सकती है। यहां का पार्क देखा तो सरपंच जसवंत से पूछा तो पता चला यहां के युवाओं ने आपसी सहयोग से बनाया है। बधाई है इन युवाओं को, मुझे नहीं लगता कि इस तरह का पार्क तो नारनौल शहर में होगा। खुशी है कि गांव में ट्रेक की डिमांड आई है। सरपंच 24 अगस्त को चंडीगढ़ आ जाओ। इसी ग्राउंड को खेल विभाग के अधीन करवा देंगे ताकि अच्छा ग्राउंड तैयार करवाया जा सके।*

            उन्होंने बताया कि जहां सर्विस लेन की बात है, इस मामले से जुड़े अधिकारियों को बुलाकर एनएचआई के लिए केंद्र सरकार से टेकअप करके समाधान करवाया जाएगा। फैजाबाद व शाहपुर की मांगें आई है। इनके एस्टीमेट बनवाएं जाएंगे। अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब सौंदर्यकरण 800 करोड़ रुपये पिछले साल डाले थे, जिसमें से 1600 तालाब खुदाई की, सौंदर्यकरण भी करवाया। इसकी पूरी डिटेल पोर्टल पर है। 

          *उन्होंने बताया कि 50 प्रतिशत आबादी यहां बैठी महिलाओं की है। जो अपनी ताकत नहीं सम­झती। अगर कोई चुल्हे तक जाकर वोट मांग सकती है तो हमारी माताएं बहने है। हम तो चौक पर भाषण कर जाएंगे। ज्यादा से ज्यादा डोर-टू-डोर कर जाएंगे। नैना चौटाला का आपने बहुत सहयोग किया है। इस ताकत को ओर बढ़ाना है। उसके लिए कमलेश सैनी को ओर मजबूत करो।* 

              दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हर बूथ पर एक माता-बहन महिला सखी बन जाओ और महिलाओं की ताकत को बढ़ाओ। जिस दिन महिलाएं 50 प्रतिशत वोट के लिए काम कर लेगी। दिन का एक घंटे दे दिया तो हर घर में पार्टी का प्रचार अच्छा होगा। जो हमने 40 प्रतिशत टारगेट लिया है, वह बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा। आधे वोट पार्टी के साथ जुड़ जाएंगे। जब पार्टी बनाई तो लोग कहते थे यह छोरों का टोल है, वानर सेना है। क्या वानर सेना ने लंका नहीं ढ़हाई। आज भी कहते है 18 से 22 साल के युवा है, इन्हें जोड़ लो। जो पहली बार में जुड़ जाएगा, वह सदा हमारी साथ रहेगा। संगठन की ताकत बढ़ेगी तो युवाओं को पार्टी आगे बढ़ाने में भरपूर सहयोग करेगी।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button