LIVE TVधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा

स्वतंत्रता दिवस पर यार अनमुल्ले फाऊंडेशन ने सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ मनाया जश्न

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

स्वतंत्रता दिवस के पावन मौके पर यार अनमुल्ले फाऊंडेशन ने आलमपुर गांव में स्थित सरकारी स्कूल में पूरी टीम व बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया, इस मौके पर फाउंडेशन ने सभी बच्चो को स्कूल बैग और स्टेस्नरी उपहार सवरूप भेट की, जिसे पाकर स्कूली बच्चे काफी खुश नजर आए, वही स्कूली बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। स्कूल प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने प्रधान चंद्रभान का साफा बांधकर स्वागत किया। वही सरकारी स्कूल की दुर्दशा देख फाउंडेशन ने स्कूल सुधारने के लिए प्रयत्न करने का प्रयास करने की बात कही, साथ ही फाउंडेशन ने बच्चो को और जरूरत का सामान देने का वादा किया साथ ही हर बार स्कूल के साथ ही सेलिब्रेशन का आश्वासन दिया, इस आयोजन में प्रधान चंद्रभान, सचिव विनय पांडे, कोषाध्यक्ष विनोद कपूर, उपसभापति बलजीत दायमा, पार्षद किशन नगर, प्रधानाचार्य मंजू, अध्यापक संजय गुप्ता सहित काफी तादाद में लोग मौजूद रहे।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button