LIVE TVअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

मढ़ा स्कूल में किया विधायक ने कमरे का उद्घाटन

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान

 

तिजारा- तिजारा विधायक संदीप यादव ने ग्राम मंढा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ग्राम के भामाशाह भरत सिंह सैनी, बालूराम सैनी ने अपने स्वर्गीय पिताजी स्वर्गीय श्री गोरधन सैनी की यादगार में एक कक्षा कक्ष का निर्माण कराया जिसका लोकार्पण तिजारा विधायक संदीप यादव ने किया ओर कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत गहनकर के सरपंच प्रतिनिधि धर्मपाल गुर्जर ने की। ग्राम मंढा के विद्यालय में विधायक संदीप यादव का ग्रामवासियों के द्वारा खैरथल-तिजारा को जिला बनाये जाने पर भी भव्य स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका तिजारा चेयरमैन झब्बूराम सैनी, पीसीसी सदस्य शिवचरण सैनी, तिजारा मंडी वाइस चेयरमैन जेपी यादव, पार्षद प्रीतम दायमा, रामफूल एडवोकेट, योगेश सैनी, हुकम सैनी, लीलाराम सैनी, उस्मान खान, रामकुमार, रतिराम सहित लोग उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button