गुनाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

नेत्र संक्रमण (आई फ्लू) से बचने साबधानी रखें

(जिला संवाददाता : करण सिंह ठाकुर) 

गुना। (बस्ती टाइम्स 24 न्यूज़) स्वास्थ विभाग द्वारा नेत्र संक्रमण की रोकथाम के लिए जनहित में आवश्‍यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ० राजकुमार ऋषिश्‍वर ने बताया कि वर्तमान माह में नेत्र संक्रमण (कंजक्‍टीविटीज, आई फ्लू) तेजी से आम जन में फैल रहा है। इसकी रोकथाम हेतु अपनी आँखों को छूने से पहले हाथ आवश्यक रूप से धोयें।

संक्रमित व्यक्ति अपना टॉवल, तकिया, आई ड्राप आदि उपयोग की गई वस्तुऐं घर के अन्य सदस्यों से अलग रखें। स्विमिंग पूल तालाबों के प्रयोग से बचे। कांटेक्स लेंस पहना बंद करें और अपने नेत्र चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही फिर इसे शुरू करें। आँखों के सौंदर्य प्रसाधनों का प्रयोग न करें।

साफ हाथों से अपनी आँखों के आस-पास किसी भी तरह के स्त्राव को दिन में कई बार साफ गीले कपडे से धोयें उपयोग किये गये कपडे को गर्म पानी से धोलें। यदि आँखों में लालिमा हो तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से परामर्श लें। डाक्टर के सलाह के बिना कोई भी ड्रॉप का उपयोग न करें।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button