LIVE TVनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

सर्पदंश से 11 साल के मासूम की हुई मौत

रिपोर्ट दशरथ माली चचोर

 

जावद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रूपपुरा में एक 11 साल के मोहित की सर्पदंश की वजह से हुईं मौत ।। वही मौत का कारण स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर को बताया गया है, कि टीचर अगर दोनों छात्रों को साफ सफाई के लिए अपने घर नहीं भेजती तो शायद आज मोहित जिंदा होता ।।टीचर ने सुनाया फरमान और 2 छात्र को भेजा टीचर ने अपने घर जहां गाजर का सफाई करते वक्त सर्पदंश से मोहित की हुई मौत,,, ग्राम रूपपुरा निवासी 11 वर्षीय मोहित पिता गोवर्धन नायक जो रूपपुरा में पांचवी कक्षा में पढ़ता था जो नियमित रूप से अपने कक्षा में रोज जाता था वहीं गुरुवार को भी मोहित अपनी कक्षा पांचवी में गया ही था।। जहां टीचर ने 2 छात्रों को अपने घर पर साफ सफाई के लिए भेजा वहां पर सर्पदंश की वजह से एक छात्र को सर्प ने दंश लिया जहां मोहित 11 वर्ष को आनन-फानन में जावद शासकीय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया और मोहित की मौत हो गई वही टीचर की लापरवाही की वजह से मोहित की जान चली गई ।।परिवार जनों ने स्कूल में कार्यरत एक शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगाया है कि शिक्षिका की लापरवाही की वजह से बालक की मौत हुई हैं स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।। तो परिवार जनों द्वारा नीमच गांधी चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया गया तो मौके पर नीमच पुलिस व टीआई नरेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा समझाइश देकर परिवार जनों को समझाई देकर चक्का जाम हटवाया और कहा गया कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई जारी की

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button