Kheri News थाना सिगाही पुलिस द्वारा, 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

* जनपद खीरी दिनांक 14.07.2023*
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 13.07.2023 को पंजीकृत मु0अ0सं0 133/2023 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त अलीमुद्दीन पुत्र अब्दुल्ला उम्र करीब 38 वर्ष निवासी ग्राम हाजीपुर चौकी महेवागंज थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी को महज 12 घंटे के अन्दर बिजली घर कस्बा सिंगाही के पास से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त की निशांदेही पर मुकदमा धारा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी की गयी बकरी को अभियुक्त के कब्जे से बरामद किया गया तथा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मुकदमा धारा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त को अन्तर्गत धारा 379 व 411 भादवि में विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।

*गिरफ्तार वांछित अभियुक्त -*
अलीमुद्दीन पुत्र अब्दुल्ला निवासी ग्राम हाजीपुर चौकी महेवागंज थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी
*बरामदगी विवरण-*
1.चोरी की गयी दो अदद बकरी जीवित ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.थानाध्यक्ष शिवा जी दूबे
2.उ0नि0 संजीत तिवारी
3.हे0का0 कौशल सिंह
4.का0 छत्रपाल सिंह
Subscribe to my channel


