नीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

Neemuch breaking news लाखों रुपए का उर्वरक खाद हो रहा है पानी में गिला 

 

चचौर से दशरथ माली की रिपोर्ट

 

चचोर ।।तहसील रामपुरा।।। जिला नीमच।।। मध्य प्रदेश जहां सरकार किसानों को कर्जा माफ कर रही है और किसानों को हर तरह से सुविधा मुहैया करा रही है। फिर भी किसान तरक्की पर नहीं आ रहा है उसका मुख्य कारण है कि किसान डिफाल्टर होते हुए भी सरकार ने उन किसानों को भी डिफॉल्टर से बाहर कर सोसाइटी से वापस किसानों को खाद बीज मुहेया कराना शुरू कर दिया है ।।बावजूद सोसाइटी में खराब किस्म का खाद जो गिला हो गया है किसानों को मुहैया करा रही है। क्योंकि खाद बीज तो आगे से अच्छा ही आता है पर सुविधा ना होने की वजह से सारा खाद गीला हो रहा है।। जिसका सीधा असर किसानों पर पड़ेगा। जो कर्ज माफी से तो बाहर निकल रहा है पर ।। खाद गीला होने की वजह से उस का सही उपयोग ना होने के कारण किसान वही कर्ज के दलदल में डूबता जायेगा। जैसे आप देख सकते हो कि सोसाइटी में चद्दर टीन सेट ना होने की वजह से सारा खाद गिला हो रहा है।। और बोवनी का सीजन है इसी सीजन में किसान इसी खाद का उपयोग करेगा। जो पूरी तरह गीला हो गया है। जिसका जिम्मेदार कोई नहीं है ना सहकारी समिति मर्यादित चचोर सोसाइटी मैं उच्च अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है। क्योंकि यहां पर खाद को छांव में रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे चचोर सोसाइटी के कर्मचारी अधिकारी मजबूरन खाद को आसमान के नीचे रखने पर मजबूर हैं ।। पर जैसा भी हो उच्च अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है और ना ही मध्य प्रदेश सरकार का आखिर जिम्मेदार कौन।।।।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button