नेताजी अनिल नागौरी जी के ठंडे पड़े तेवर

चचौर से दशरथ माली की रिपोर्ट
पिपलिया मंडी।।। मंदसौर।। मध्य प्रदेश।।। भाजपा नेता अनिल नागौरी का गुस्सा मात्र 24 घंटे में ही पानी की तरह ठंडा हो गया जो आज नागोरी पिपलिया मंडी थाने पहुंचे जहां एक दिन बोखलाए अनिल नागौरी का मासूम सा चेहरा नजर आया इतना ही नहीं थाने में जाने के बाद उनके बोलबचन भी बदल गए जो कल महिला के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे आज वही महिला बेटी जैसी दिखने लगी।।। शुक्रवार को टोल प्लाजा पर हंगामा खड़ा करने के बाद नीमच भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल नागौरी अपने वाहन से बैठकर रवाना हो गए थे।। वहीं टोल की महिला कर्मचारी व अन्य कर्मचारियों के साथ पिपलिया मंडी थाने पहुंचे और शिकायती आवेदन भाजपा नेता नागोरी के खिलाफ दिया आवेदन देने के बाद शनिवार को अनिल नागौरी पीपलिया मंडी थाने पहुंचे जहां उन्होंने टोल पर पदस्थ महिला कर्मचारी से व अन्य सभी टोल कर्मियों के सामने अभद्र शब्दों का उपयोग किया था।। जो थाने में टोल कर्मियों के सामने अपने शब्दों को वापस लिया। बताया जा रहा है।। कि थाने के अंदर टीआई नरेंद्र कुमार यादव के सामने दोनों पक्ष पहुंचे जहां अनिल नागौरी ने कहा कि महिला कर्मचारी उनकी बेटी की तरह ही हैं।।। हाइपरटेंसर के चलते यह सब हुआ मुझे अपनी इस गलती का एहसास हुआ है। और मैं बेटी आपसे माफी मांगता हूं। ऐसे शब्दों का उपयोग श्री नागौरी द्वारा किया गया इसी दौरान टोल की महिला कर्मचारी जो कि बहन और बेटी के समान है। उन्होंने मानवता दिखाते हुए भाजपा के नेता जी अनिल नागौरी की बात पर सहमत हो गई ।जानकारी है भी है कि इस बीच टोल प्लाजा पर पहुंचकर भी माफी मांगने की बात हुई ।लेकिन उसके लिए नागौरी ने कुछ दिन बाद टोल पर पहुंचने की बात कही है वही नीमच भाजपा जिला अध्यक्ष ने नोटिस थमाया आपको बता दें यह पूरा मामला भाजपा हाईकमान तक भी पहुंचा शनिवार को प्रेस वार्ता में नीमच भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार द्वारा बताया गया है कि ₹52 का फास्ट ट्रेक टोल प्लाजा पर कटने पर महिला के साथ इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है।। श्री नागौरी को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा गया है इस तरह महिला से अभद्र भाषा का उपयोग व भाजपा में इस तरह का बर्ताव किसी के साथ बर्दाश्त नहीं करेगी।।।

Subscribe to my channel


