खेलदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा के देवांग ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल, अब नेशनल चैंपियनशिप में करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा। प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर बालोतरा के होनहार खिलाड़ी देवांग सोनी ने खेल जगत में शानदार उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। सेंट पॉल स्कूल के विद्यार्थी एवं मारवाड़ क्रिकेट एकेडमी (MCA), बालोतरा से जुड़े देवांग ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

देवांग की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय, मारवाड़ क्रिकेट एकेडमी और पूरे बालोतरा जिले में खुशी एवं गर्व का माहौल है। इस शानदार सफलता के बाद देवांग आगामी नेशनल चैंपियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। साथ ही, राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने की दिशा में भी उनके लिए नए अवसर खुलेंगे।

देवांग की इस सफलता में उनके कोच इकबाल सर (MCA) का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और देवांग की कड़ी मेहनत ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर देवांग के सम्मान एवं भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री अरुण चौधरी, चेयरमैन श्री योगेश गहलोत एवं वाइस चेयरमैन श्री कांतिलाल हुंडिया सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी शामिल होंगे।

इस अवसर पर देवांग के दादा श्री पृथ्वीराज सोनी, पिता श्री हेमराज सोनी, कोच इकबाल सर, सेंट पॉल स्कूल परिवार, MCA के पदाधिकारी, माता-पिता एवं क्षेत्रवासियों ने देवांग को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मान समारोह में नगर परिषद बालोतरा के पार्षदगण भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इनमें वार्ड नंबर 37 के पार्षद कमलेश कुमार ढेलड़िया, पार्षद रमेश पुरी, रोहित पीराजेस, अनिल बांठिया, प्रभा सिंघवी एवं ममता तलेसरा शामिल हैं।

देवांग की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उम्मीद है कि वे आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपने शानदार प्रदर्शन से राजस्थान का गौरव बढ़ाएंगे।

बालोतरा की इस खेल प्रतिभा को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

जय हिंद! जय भारत माता!

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button