बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर एवं देहात द्वारा पब्लिक पार्क स्थित इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
जिला अध्यक्ष शहर मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी का दृढ़ नेतृत्व, साहसिक निर्णय और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति उनका समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने देश को मजबूत बनाने और आमजन के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ व देहात कांग्रेस संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि इंदिरा गांधी जी ने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शी सोच और मजबूत इच्छाशक्ति से विश्व पटल पर भारत को एक नई पहचान दिलाई। उनका संपूर्ण जीवन देशसेवा और जनहित के प्रति समर्पित रहा।
जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर के प्रवक्ता भीखाराम मेघवाल ने बताया कि पुष्पांजलि कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी जी के आदर्शों एवं विचारों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
इस दौरान सरदार अमरिक सिंह,आम्बाराम ईणखिया, मोहम्मद फारूक, सलीम भाटी,श्रीकृष्ण गोदारा,जाकिर हुसैन नागौरी, शहजाद भूट्टो,मनोज चौधरी, नितिन वत्सस,गुरू बालक ओझा,सुमित कोचर आदि ने भी अपने विचार रखें।
इस दौरान एड संजय गोयल, योगेश गहलोत यूनिस अली,सुशील सुथार, पुनमचंद भांभू,अनीस अली,प्रेम कुमार दैया, हंसराज बिश्नोई, डूंगरमल प्रतापत, शकील अहमद, महेंद्र देवड़ा,बेनजीर बानो, मुमताज शेख, हरिशंकर वाल्मीकि,बिरजाराम भील,पुनमचंद , हरिशंकर नायक अहमद अली, बाबूलाल जल, सलीम चौपदार, रामप्रकाश कस्वां,रामरतन डेलू,राजेश पुनिया,सहाबुद्दीन, विकास घर्ट, मोहम्मद अतीक,एड.इसाक अली,एजाज पठान,अंजूम अली,विनय कुमार,शहजाद खान, नंदकिशोर पारीक, अशोक आचार्य,सोहन लाल राव,गोपाल ओझा,पवन ईणखिया,जयदीप सिंह,ताहिर हसन, रविन्द्र पाल,उमेश चंद्र स्वामी,मनोहर चांवरिया,नरेश नायक,खेराज, शिवप्रकाश सारस्वत, राजेश दाघिच,रवि जनागल,दिलीप सिंह पंवार,शलीना खान,मुमताज शेख, मोहम्मद शहीद नागौरी, लक्ष्मण व्यास, मानक वाल्मीकि,धनसुख आचार्य,मूलचंद कड़ेला,चम्पालाल बारूपाल, रामदेव, पूनमराम लिख,अमीर खान फौजी, बलराम नायक,देवाराम ,नवीन जांगिड़,रामप्रताप,सौनू मेघवाल आदि उपस्थित रहे हैं।
वहीं गंगाशहर स्थित इंदिरा जी की प्रतिमा पर पूर्व पीसीसी सदस्य सोहन चौधरी,टीकूराम मेघवंशी,अनील सियोता, राजकुमार, ओम जनागल,ओमप्रकाश कड़ेला आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की ।
जारी कर्ता
भीखाराम मेघवाल (प्रवक्ता)
जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर

Subscribe to my channel


