ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं अन्नकूट प्रसादी कार्यक्रम

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

मुरलीपुरा 15नवम्बर,

*विजयवर्गीय समाज सेवा समिति मुरलीपुरा विश्वकर्मा जयपुर* द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं अन्नकूट कूट प्रसादी कार्यक्रम गोयल मैरिज गार्डन मुरलीपुरा स्कीम पर आयोजित किया गया

समिति ऐसे सामाजिक सरोकार वाले कार्यक्रम समय समय पर करती रहती है

समिति अध्यक्ष सतीश विजयवर्गीय नया गांव ने बताया कि कार्यक्रम में रामस्नेही संप्रदाय के आराध्यदेव स्वामीजी श्री रामचरण जी महाराज के दीप प्रज्ज्वलन एवं आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआतहुई। सभी ने एक दूसरे को दीपावली महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महिलाओं में विशेष हर्ष दिखाई दिया क्योंकि शहरी व्यस्ततम जीवन में ऐसे कार्यक्रम में सभी से मुलाकात हो जाती हैं प्रसादी में चावल, मूंग,बाजरा, मोठ, खीर मालपुआ पूड़ी मिक्स सब्जी परोसी गई। मुरलीपुरा, विश्वकर्मा, विद्याधर नगर, निवारू रोड़ बैनाड़ , हरमाड़ा से लगभग 400 व्यक्तियों ने स्वादिष्ट भोजन किया

कार्यक्रम संयोजक मोहन लाल विजयवर्गीय मालपुरा ने सुव्यवस्थित तरीके से कार्यक्रम का संचालन किया एवं सभी समाजबंधुओं का स्वागत किया

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button