उत्तर प्रदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

प्राचीन श्री राम जानकी शिव मंदिर में श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई दिव्य कलश यात्रा

 

 

रुधौली (बस्ती)। प्राचीन श्री राम जानकी शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा के शुभारंभ अवसर पर 15 नवंबर 2026 को भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ प्रातः 10 बजे बस्ती के जनसेवक श्री मनीष मिश्रा जी ने झंडी दिखाकर किया।

कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर में पड़ा एवं रुधौली होते हुए बखिरा मार्ग से बुद्धि बाजार स्थित पोखरे पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने जल भरा। इसके पश्चात यात्रा महादेव सिंह रोड होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह, भक्ति और आस्था देखते ही बन रही थी। जय श्रीराम एवं हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

इस धार्मिक आयोजन के आयोजक एवं यज्ञ अध्यक्ष श्री वासुदेव मिश्र जी, यज्ञाचार्य आचार्य श्री आशुतोष मिश्रा जी, कथा व्यास पूज्या श्री पूनम किशोरी जी तथा संयोजक आदित्य पांडेय संघर्षी भैया के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में यजमान श्री मनोज कुमार सोनी, श्री के.डी. सिंह, डॉ. दिनेश पांडेय सहित समस्त ढोली क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं का सराहनीय सहयोग रहा।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की। समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग एवं श्रद्धा से भव्य कलश यात्रा का आयोजन सानंद संपन्न हुआ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button