बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर में बीडीए की बड़ी कार्रवाई

पुरानी जेल रोड पर निर्माणाधीन चारदीवारी ध्वस्त  ब्राह्मण स्वर्णकार समाज ने जताया कड़ा विरोध

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर | शहर की पुरानी जेल रोड पर बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) ने सख्त रुख अपनाते हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की

बीडीए के दस्ते ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से ब्राह्मण स्वर्णकार समाज द्वारा बनाए जा रहे निर्माणाधीन चारदीवारी के ढांचे को ध्वस्त कर दिया

 इस कार्रवाई के बाद से इलाके में गहमागहमी का माहौल है और आक्रोशित समाज ने प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठने की चेतावनी दी है

बीडीए अधिकारियों के अनुसार, जिस भूमि पर चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा था, उसे पूर्व में भी अतिक्रमण मुक्त करवाया गया था

 पिछले दो दिनों से इस जगह पर फिर से निर्माण कार्य शुरू किए जाने की सूचना मिलने पर आज बीडीए का दस्ता हरकत में आया और अवैध निर्माण मानते हुए ढांचे को जमींदोज कर दिया

दूसरी ओर, प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में ब्राह्मण स्वर्णकार समाज खुलकर सामने आ गया है। समाज के लोगों ने मीडिया के सामने आकर जमीन के कागजात और वैध निर्माण के आदेश पेश किए

 उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह जमीन उनकी है और उनके पास इससे जुड़े सभी कानूनी दस्तावेज व निर्माण की अनुमति मौजूद है

समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद बीडीए अधिकारियों ने उनके दस्तावेज देखने या उनकी बात सुनने से पूरी तरह इनकार कर दिया और एकतरफा कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलवा दिया

 प्रशासनिक इस रवैये से नाराज ब्राह्मण स्वर्णकार समाज ने अपनी जमीन के हक की लड़ाई लड़ने का ऐलान करते हुए जल्द धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button