पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

गुनौर विधायक डॉ.राजेश वर्मा ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल निराकरण के आदेश

लोकेशन=गुनौर।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*गुनौर विधायक डॉ.राजेश वर्मा ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल निराकरण के आदेश*

गुनौर क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से गुनौर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धरवारा, छिजौरा और कुलगवाँ मड़ैयन में भव्य ‘आजीविका दीदी एवं लाडली बहना सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गुनौर के विधायक डॉ राजेश कुमार वर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

सम्मेलन के दौरान विधायक डॉ राजेश कुमार वर्मा ने बड़ी संख्या में उपस्थित आजीविका मिशन की दीदियों और लाडली बहनों से सीधा संवाद करते हुए उनकी विभिन्न समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं द्वारा बताई गई समस्याओं को मौके पर ही चिन्हित किया गया, जिस पर विधायक द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल और पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

इस अवसर पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया, जिसके अंतर्गत पात्र बालिकाओं को लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उन्नत खेती को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय किसानों को बीज के मिनी किट प्रदान किए गए। इस जनसंवाद कार्यक्रम में तहसील स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर के सभी अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button