बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में मंदिरों के दर्शन करना भी हुआ मुश्किल

सोच मंदिर एवं भेरूजी मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को हो रही भारी परेशानी, ढाई महीने से समस्या बरकरार

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा। शहर के सोच मंदिर एवं भेरूजी मंदिर में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को इन दिनों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के सामने रास्ते एवं आवागमन की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब ढाई महीने से यह परेशानी लगातार बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। लेकिन रास्ते में आ रही परेशानियों के चलते बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि जब मंदिर में दर्शन करने जाना ही मुश्किल हो जाए तो आमजन अपनी समस्या किसके सामने रखें?

स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने संबंधित प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण किया जाए तथा मंदिर तक आने-जाने का रास्ता सुगम बनाया जाए, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के भगवान के दर्शन कर सकें।

अब सवाल यह है कि आखिर श्रद्धालुओं को इस परेशानी से कब राहत मिलेगी?

करीब ढाई महीने से बनी इस समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए, ताकि धार्मिक आस्था के केंद्रों पर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

श्रद्धालुओं की प्रशासन से मांग — मंदिर तक सुगम रास्ता उपलब्ध करवाकर जल्द समस्या का समाधान किया जाए।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button