उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से होगा मामलों का निस्तारण

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 12 नवम्बर 2026।
जनपद बस्ती में आगामी 12 दिसंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश शमसुल हक के मार्गदर्शन में यह लोक अदालत जनपद न्यायालय, कलेक्ट्रेट मुख्यालय और जनपद की समस्त तहसील मुख्यालयों पर आयोजित होगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र कुमार-प्रथम ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कराया जाएगा। इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के लंबित एवं समझौता योग्य मामलों को नियत कर उनका निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से संबंधित मामले, बैंक ऋण वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, श्रम विवाद, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले तथा विद्युत एवं जलकर विवादों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चोरी से संबंधित विद्युत विवाद भी इसमें शामिल होंगे।
इसी क्रम में सेवा संबंधी वेतन एवं सेवानिवृत्ति लाभों के विवाद, राजस्व संबंधी मामले तथा अन्य सिविल वादों में किराया, सुखाधिकार, व्यादेश, विशिष्ट अनुतोष और आर्बिट्रेशन (हायर पर्चेज एग्रीमेंट से उत्पन्न विवाद) से जुड़े मामलों को भी राष्ट्रीय लोक अदालत में रखा जाएगा।
सचिव ने बताया कि ऐसे अन्य मामले जिनका निस्तारण आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर संभव है, उन्हें भी अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल कर निस्तारित कराया जाएगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आमजन को सुलभ, त्वरित एवं कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराना तथा आपसी सहमति से विवादों का समाधान सुनिश्चित करना है।
Subscribe to my channel


