बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में पेयजल व्यवस्था को लेकर बड़ी पहल

कलेक्टर कार्यालय वाली टंकी से जोड़ने के लिए पाइपलाइन का कार्य शुरू, काम पूरा होते ही नई टंकी से शुरू होगी पानी की सप्लाई

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा। शहरवासियों को पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य शुरू किया गया है। कलेक्टर कार्यालय स्थित पानी की टंकी से जोड़ने वाली पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पाइपलाइन का कार्य पूर्ण होते ही नई टंकी से पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी।

इस कार्य से क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने और आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से बेहतर जलापूर्ति की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के लिए यह कार्य महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वार्ड संख्या 2 के पार्षद किशोर गोलेछा ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय वाली टंकी को पाइपलाइन से जोड़ने का कार्य शुरू हो चुका है। पाइपलाइन का कार्य पूरा होते ही नई टंकी से जलापूर्ति प्रारंभ की जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को पेयजल सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

पानी की समस्या का समाधान होने से वार्डवासियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। अब लोगों को पाइपलाइन का कार्य जल्द पूरा होने और नियमित जलापूर्ति शुरू होने का इंतजार है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button