बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गोकुलधाम सोसाइटी में आईएएस पद पर पदोन्नति पर ओपी जैन का भव्य बहुमान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
गोकुलधाम सोसाइटी में आईएएस पद पर पदोन्नति पर ओपी जैन का भव्य बहुमान
तिलक, माला एवं शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान; सोसाइटी के सदस्यों ने दी शुभकामनाए
गोकुलधाम सोसाइटी के लिए आज का दिन हर्ष, गौरव और प्रसन्नता का अवसर रहा। सोसाइटी के सदस्य श्री सोहनलाल जी वडेरा के दामाद श्री ओपी जैन साहब की आईएएस पद पर पदोन्नति होने पर सोसाइटी की ओर से उनका भव्य बहुमान एवं अभिनंदन किया गया। इस उपलब्धि पर सोसाइटी के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर गोकुलधाम सोसाइटी के सदस्यों ने एकजुट होकर श्री ओपी जैन साहब का तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने उनकी पदोन्नति को गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही पचरंगी साफ़े द्वारा उनका विशेष बहुमान किया गया।
सोसाइटी के सदस्य श्री अरविंद सालेचा ने बताया कि श्री ओपी जैन साहब की इस उपलब्धि से सभी सदस्य अत्यंत गौरवान्वित हैं। यह अवसर पूरे परिवार एवं समाज के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी के सभी सदस्यों ने मिलकर आत्मीयता और उत्साह के साथ सम्मान समारोह को सफल बनाया।
इस अवसर पर समाजसेवी श्री ओमप्रकाश बांठिया ने अहमदाबाद से अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए श्री ओपी जैन साहब को पदोन्नति कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने की बधाई दी।
कार्यक्रम में श्री सोहनलाल सालेचा, श्री अशोक कुमार चोपड़ा, श्री बाबूलाल चोपड़ा, श्री मुकेश कुमार चोपड़ा, श्री गजेंद्र चोपड़ा, श्री अरविंद चोपड़ा, श्री मुकेश वैधमूथा , श्री भरत चोपड़ा,श्री जितेंद्र जिरावला, श्री कमलेश जिरावला सहित सोसाइटी के अनेक गणमान्य सदस्य एवं नारी शक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
समारोह के दौरान श्री ओपी जैन साहब का मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराया गया तथा उनकी उपलब्धि की खुशी साझा की गई। इस अवसर पर श्री ओपी जैन साहब अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कविता जैन के साथ उपस्थित रहे।
श्रीमती कविता जैन ने सोसाइटी द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान की भूरि-भूरि प्रशंसा की और सभी सदस्यों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
गोकुलधाम सोसाइटी का यह आयोजन आपसी सद्भाव, एकता और पारिवारिक आत्मीयता का सुंदर उदाहरण बना। सभी सदस्यों ने श्री ओपी जैन सा के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए उनके सम्मान समारोह को यादगार बनाया।

Subscribe to my channel


