उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

एक करोड़ से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर

मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव के सख्त निर्देश—निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, धीमी गति वाली परियोजनाओं में तेजी लाने के आदेश

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती, 28 अक्टूबर 2026। मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को आयुक्त सभागार में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं (सड़क परियोजनाओं को छोड़कर) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित परियोजनाओं की भौतिक प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किए जाने की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता

बैठक के दौरान मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। साथ ही निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों एवं तकनीकी विशिष्टताओं का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।

धीमी गति से चल रही परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मंडलायुक्त ने कहा कि जिन परियोजनाओं की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, उनके संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। संबंधित विभागीय अधिकारी कार्यदायी संस्थाओं के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करें, ताकि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न हो।

उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं का नियमित स्थलीय निरीक्षण करने तथा कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की लगातार निगरानी करने के निर्देश भी दिए।

निर्माण कार्यों में आने वाली समस्याओं से तत्काल कराएं अवगत

मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आती है, तो उसे तत्काल उनके संज्ञान में लाया जाए, जिससे समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके और निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण हो सकें।

बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित

समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या पूनम सहित संबंधित विभागों के मंडलीय अधिकारी तथा विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button