ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रैफिक पुलिस के राम सिंह रावत द्वारा व्यापारियों के हेलमेट ना पहनने पर चालान काटे जाने को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश

There is huge anger among the traders due to the traffic police officer Ram Singh Rawat issuing challans to the traders for not wearing helmets.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर…रुद्रपुर के मुख्य बाजार स्थित काशीपुर बाईपास रोड पर गुरु नानक स्कूल के सामने ट्रैफिक पुलिस के राम सिंह रावत द्वारा व्यापारियों के हेलमेट ना पहनने पर चालान काटे जाने को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मौके पर मौजूद अनेक व्यापारियों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध जताते हुए सवाल उठाया कि जब पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा व्यापारियों की मांग पर यह भरोसा दिलाया गया था।

कि मुख्य बाजार, काशीपुर बाईपास रोड,अग्रसेन चौक, सिविल लाइन पर हेलमेट के चालान नहीं काटे जाएंगे, तो फिर व्यापारियों के चालान क्यों काटे जा रहे हैं?

मामले की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर शिवराज बिष्ट से फोन पर वार्ता कर व्यापारियों व ग्राहकों की समस्या एवं उनकी नाराजगी से अवगत कराया।जुनेजा ने कहा कि मुख्य बाजार, काशीपुर बाईपास रोड, सिविल लाइन एवं आदर्श कॉलोनी ये सब बाजार क्षेत्र में आता है ऐसे में बहुत सारे व्यापारियों का प्रतिष्ठान व गोदाम इन क्षेत्र में होने के कारण अनेकों बार आना जाना रहता है अगर बाजार क्षेत्र में ग्राहकों के चालान होंगे तो ग्राहक कैसे बाजार की तरफ आएगा?

वार्ता के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर शिवराज बिष्ट ने भी सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में मुख्य बाजार, काशीपुर बाईपास रोड, सिविल लाइन एवं आदर्श कॉलोनी में चालान नहीं काटे जाएंगे। इसके बाद मामला शांत हुआ।

 

व्यापारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करने को तैयार हैं, लेकिन व्यापारियों को पूर्व में दिए गए आश्वासन का पालन भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें व ग्राहक को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर राजकुमार सिकरी, संजीव छाबड़ा, सनी अटलखा, पंकज बत्रा, शिवा चावला, मनोज कक्कड़, सुमित खुराना सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button