बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा राजकीय नाहटा चिकित्सालय में मरीजों को फ्रूट एवं बिस्कुट प्रदान किए गए

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा राजकीय नाहटा चिकित्सालय में मरीजों को फ्रूट एवं बिस्कुट प्रदान किए गए । महावीर इंटरनेशनल संरक्षक पारसमल भंडारी एवं ओम प्रकाश बांठिया ने भामाशाह ओम प्रकाश प्रताप राम गहलोत के सौजन्य से राजकीय नाहटा चिकित्सालय में मरीजो को फ्रूट एवं बिस्किट प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर राजकीय नाहटा चिकित्सालय के डॉक्टर रानू लाल खत्री डॉक्टर मुकेश राजपुरोहित ने महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों को सराहनीय बताया। बालोतरा केंद्र अध्यक्ष जवाहरलाल हूँडिया ने बताया कि दानदाता वीर प्रताप राम गहलोत,पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता सचिव अशोक व्यास,उपाध्यक्ष गौतम दांती कोषाध्यक्ष महावीर बोकाडीया, अरुण श्रीवास्तव, भंवरलाल भंडारी सहित सदस्यों ने वार्ड में जाकर के मरीजो को फ्रूट एवं बिस्कुट प्रदान किए।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button