बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गरीबों के उत्थान को समर्पित रहा भैरोंसिंह शेखावत का जीवन :- बांठिया
पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के साथ मिलकर शेखावत ने क्षेत्र में किए थे जनसेवा के कार्य

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया के नेतृत्व में ट्रस्ट सदस्यों ने काम के बदले अनाज योजना,अंत्योदय योजना के प्रणेता पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे स्व भैरोें सिंह शेखावत की जन्म जयंती पर उनको याद किया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने उनको नमन करते हुए कहा कि स्व. भैरोंसिंह शेखावत भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, वंचितों और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित किया।उनकी अंत्योदय की अव
धारणा का मूल उद्देश्य समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना था। काम के बदले अनाज जैसी योजनाओं के माध्यम से उन्होंने गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।बांठिया ने कहा कि शेखावत ने अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमता, दूरदर्शी सोच और जनकल्याणकारी नीतियों से राजस्थान को नई पहचान दिलाई। उनका सादगीपूर्ण जीवन, जनसेवा के प्रति समर्पण और गरीबों के कल्याण का संकल्प सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत के साथ जनसंघ के नेता पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के साथ वार्ता करते व उनके भाषणों को सुनने के जन सैलाब उमड़ता था।अकाल के उस भयानक दौर में पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के साथ मिलकर विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर ग्रामीणों से रूबरू हुए थे।उन्होंने ने कहा कि शेखावत आम जन मानस के दुखों को अपना दुख मानकर उनकी सेवा की थी।इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महिपाल करनोत , भाजपा नेता सुमित , नेमीचंद बारूपाल दूदवा सरपंच एवं भाजपा नेता खेतसिंह, भाजपा महामंत्री कमल दुधवा , अशोक जोशी ट्रस्ट के बाबूलाल भन्साली,अशोक चोपडा,
नेमाराम,संजय सालेचा,शांतिलाल लुकड,महिपाल सिंह, संजय टेन्ट, कमल,सजय छाजेड़, भैरूलाल सालेचा, ऋषभ तातेड, सहित अनेको सदस्य मौजूद थे।

Subscribe to my channel


