LIVE TVउत्तराखंडदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुरहरिद्वार

वोग वोल्ट प्रदर्शनी में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, उर्वशी दत्त बाली के कलेक्शनो ने महिलाओं का जीता दिल

Women flocked to the Vogue Vault exhibition, Urvashi Dutt Bali's collection won the hearts of women.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित होटल अनन्या में आयोजित दो दिवसीय वोग वोल्ट प्रदर्शनी को आज दूसरे दिन भी महिलाओं का शानदार समर्थन मिला और पिछली बार माह अगस्त में लगी प्रदर्शनी की अपेक्षा इस बार खरीदारों का आंकड़ा कई गुना बढ़कर 15000 से भी ऊपर पहुंच गया।

जिस पर प्रदर्शनी की आयोजक रोमा अरोरा एवं प्रदर्शनी का मार्गदर्शन कर रही समाजसेवी उर्वशी दत्त बाली ने प्रसन्नता जताते हुए नगर एवं क्षेत्र की महिलाओं का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि यहां की महिलाओं ने खरीदारी में बढ़-चढ़कर भाग लेकर हिंदुस्तान के कोने-कोने से आए डिजाइनरो को सम्मान देकर उनका जो हौसला बढाया है उसके लिए महिलाएं बधाई की पात्र हैं।

उल्लेखनीय है की महापौर दीपक बाली और उनकी धर्मपत्नी उर्वशी दत्त बाली ने गत दिवस विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उक्त प्रदर्शनी का शुभारंभ किया था। उद्घाटन के बाद से ही यहां महिलाओं की लगातार भारी आवाजाही देखने को मिली।

आकर्षक परिधान, जूते, आभूषण और साज-सज्जा से संबंधित नवीनतम डिजाइनों से सजे स्टॉल महिलाओं के आकर्षण का केंद्र रहे। दूसरे दिन लक्की ड्रा भी निकाला गया।

प्रदर्शनी में पहुंची महिलाएं उत्पादों की सराहना करने के साथ साथ अपनी पसंद के डिजाइन तलाशती दिखाई दी । उधर प्रदर्शनी में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखकर इस प्रदर्शनी की आयोजक श्रीमती रोमा अरोरा और उनकी पुत्री तमिषा चड्ढा सहित देश के विभिन्न शहरों से आए तमाम डिजाइनर्स के चेहरों पर भी उत्साह, उमंग और खुशी भरी चमक दिखाई दी।

काशीपुर क्षेत्र की महिलाओं द्वारा जिस गर्म जोशी के साथ खरीदारी की गयी उससे डिजाइनर्स में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है और वह काशीपुर वासियों द्वारा विशेष कर मातृशक्ति द्वारा दिए जा रहे इस प्यार के प्रति कृतज्ञ नजर आ रहे हैं जिनका कहना है कि वास्तव में काशीपुर के बारे में जैसा सुना था वह उससे भी आगे बढ़कर है क्योंकि यहां के लोग विशेष कर महिला शक्ति आगंतुकों का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाना जानती है। चर्चाएं है कि जो महिलाएं खरीदारी के इस शानदार अवसर से महरूम रह जाएंगी उन्हें बाद में पछताना पड़ेगा। यहां आभूषण, साज सज्जा के सामान तथा सिले हुए ब्रांडेड कपड़ों की अनेक दुकानें लगी लिहाजा जहां बेहतर पसंद आए वहां खरीदारी की गयी।

उर्वशी दत्त बाली ने कहा कि उत्पादों और नवीनतम डिजाइनों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया । उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को बदलते फैशन से परिचित कराने के साथ-साथ त्योहारों की तैयारियों के लिए उपयोगी अवसर भी उपलब्ध कराते हैं। प्रदर्शनी की खासियत यह रही कि महिलाओं को खरीदारी के लिए एक ही परिसर में कई विकल्प मिल रहे हैं। स्टॉलों पर उत्पादों को देखकर महिलाएं उनकी डिजाइन और कीमतों की तुलना करती नजर आयी। कई
महिलाएं अपने परिचितों और सहेलियों को फोन करके भी प्रदर्शनी में आने के लिए प्रेरित करती नजर आई। इस तरह महिलाओं के बीच आयोजन की चर्चा लगातार बढ़ रही है और खरीदारी को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है।
प्रदर्शनी में उपलब्ध उत्पादों को लेकर महिलाओं ने खास तौर पर उर्वशी दत्त बाली की पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि यहां आकर्षक और नए डिजाइन के उत्पाद आम बजट को ध्यान में रखकर उपलब्ध कराए गए हैं। महिलाओं के मुताबिक, कई ऐसे डिजाइन यहां देखने को मिल रहे हैं, जो अभी तक उन्हें सामान्य बाजारों में नजर नहीं आए। त्योहारों पर अपनी पसंद के अनुसार कुछ नया खरीदने की इच्छा रखने वाली महिलाओं के लिए यह प्रदर्शनी उपयोगी रही है। किफायती कीमतों और नवीनतम डिजाइनों का मेल खरीदारी को और आकर्षक बना रहा है।
वोग वोल्ट प्रदर्शनी 21 और 22 अक्टूबर को आयोजित की गयीऔर समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शनी में महिलाओं की तादाद निरंतर बनी हुई थी। उर्वशी दत्त बाली ने नगर एवं आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं से अपील की कि वे इस मौके को न छोड़ें और अभी भी समय है करवा चौथ की खरीदारी के लिए होटल अनन्या में लगाई गई इस प्रदर्शनी का अवश्य भ्रमण करें। उन्होंने कहा कि यहां परिधान, जूते, आभूषण और साज-सज्जा से जुड़े उत्पादों के अनेक विकल्प उपलब्ध हैं। महिलाओं की लगातार बढ़ती भागीदारी और उनके उत्साह से आयोजन को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। प्रदर्शनी महिलाओं को नए फैशन से रूबरू कराने और त्योहार के लिए अपनी पसंद की खरीदारी करने का अवसर प्रदान कर रही है।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button