खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बसपा ने भूपेंद्र शर्मा को वार्ड एक से बनाया प्रत्याशी

चुनाव अधिकारी के समक्ष बसपा के चुनाव चिह्न के साथ नामांकन दाखिल

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

तिजारा। पंचायत समिति तिजारा के वार्ड संख्या एक से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने ग्राम बिनौलिया निवासी भूपेंद्र शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद बुधवार को भूपेंद्र शर्मा ने बसपा के चुनाव चिह्न के साथ चुनाव अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

बसपा की ओर से भूपेंद्र शर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। नामांकन दाखिल करने के दौरान समर्थकों ने उनका उत्साहवर्धन किया और चुनाव में मजबूती के साथ जुटने का संकल्प लिया। बताया गया कि वार्ड संख्या एक से प्रत्याशी चयन को लेकर पार्टी स्तर पर विचार-विमर्श के बाद भूपेंद्र शर्मा के नाम पर सहमति बनी। बसपा राजस्थान प्रदेश महासचिव फजल हुसैन ने भूपेंद्र शर्मा के नाम पर अंतिम सहमति जाहिर करते हुए उन्हें पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया।

भूपेंद्र शर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे तथा पंचायत समिति क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से चुनाव में पूरी मजबूती के साथ सहयोग करने का आह्वान किया।

नामांकन दाखिल होने के साथ ही पंचायत समिति तिजारा के वार्ड संख्या एक में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब विभिन्न दलों एवं प्रत्याशियों की ओर से जनसंपर्क अभियान को गति देने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button