देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
देवेंद्रनगर मूर्ति विसर्जन में डूबने से हुआ बड़ा हादसा 2 मृत तीन घायल

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*देवेंद्रनगर मूर्ति विसर्जन में डूबने से हुआ बड़ा हादसा 2 मृत तीन घायल*
कल दशहरा के बाद आज सुबह से ही देवेंद्रनगर बांध में मूर्ति विसर्जन का क्रम चल रहा था जहाँ आस पास के गांवों और नगर की मूर्ति विसर्जन की जाती लेकिन लगभग 3 बजे के समय सलेहा रोड देवेंद्रनगर की मूर्ति विसर्जन के बाद कोहराम मच गया जब कुछ लोगों की मूर्ति के साथ डूबने की खबर लगी जिसमें तत्काल पुलिस प्रशासन और बहा उपस्थित लोगों द्वारा कुन्द कर सभी पांचों लोगों को बचाने की कोशिश की गई जिसमें तीन लोगों को सकुशल निकाल लिया गया और बाकी दो लोगों जो मूर्ति के साथ नीचे दबे थे उन्हें निकालते निकालते ही उन्हें बचाया नहीं जा सका।तदुपरांत पांचों लोगों को पुलिस द्वारा देवेंद्रनगर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां दो लोगों को मृत तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पन्ना रेफर किया गया।

Subscribe to my channel

