असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाला विजय दशमी दशहरा पर्व… मीना शर्मा
Vijayadashami Dussehra festival is celebrated as a symbol of victory of truth over falsehood, good over evil and religion over unrighteousness... Meena Sharma

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रूद्रपुर…प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की सदस्य और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा मंगलवार को,असत्य पर

सत्य, बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाला विजय दशमी, दशहरा पर्व पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंची।

जहाँ उन्होंने कहा की एक दुराचारी रावण को तो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् श्री राम ने युद्ध के दौरान मौत के घाट उतार दिया था।

लेकिन आज भी समाज में कई रावण जिंदा है, जो महिलाओं के प्रति गलत भावना रखते हैं उन्हे अमर्यादित् भाषा का प्रयोग करके उनका अपमान करते है, समाज को तोड़ने का काम करते है।

सांप्रदायिक दंगों के माध्यम से समाज में जहर घोलने का काम करते है, ऐसे लोगों को सबक सिखाने की जरूरत हैं, सबक सिखाने के लिए

पुरुषों में से ही कोई भगवान् श्रीराम का अवतार लेगा तो महिलाओं में से कोई माँ दुर्गा का अवतार लेकर ऐसे कलयुगी रावण का अंत करेगा।
श्रीमती शर्मा ने कहा की आज राजनीति का स्तर गिर रहा है, लोग सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी कर देते है यहाँ तक की अपने फायदे के लिए गौ हत्त्या भी करा देते है l श्रीमती शर्मा ने कहा की ऐसे लोगो का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए, और उन्हे ऐसा सबक सिखाये की ये लोग फिर से ऐसे घिनोने कार्य ना कर सके।
Subscribe to my channel


