बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच में तीन वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति
प्रदेशाध्यक्ष बांठिया की अनुशंसा पर डॉ. बिश्नोई, पुरोहित व मंदीप सिंह को मिली जिम्मेदारी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए तीन वरिष्ठ लोगो की महत्वपूर्ण नियुक्ति की है जिसमे मंच के राजस्थान इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष गोदावास कल्ला बालोतरा निवासी डॉ. जगदीश बिश्नोई असिस्टेंट प्रोफेसर,
जसराज पुरोहित बाली को प्रदेश उपाध्यक्ष व मंदीप सिंह आबूरोड़ को प्रदेश मंत्री बनाया है।
मच के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया की अनुशंसा पर राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र के अनुसार, डॉ. बिश्नोई,पुरोहित व सिंह की राष्ट्रहित के प्रति समर्पण, समाज सेवा, उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रगतिशील सोच और प्रखर राष्ट्रवादी व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
बांठिया ने विश्वास जताया है नियुक्त सभी मंच के संविधान, नियमों और नीतियों का पालन करते हुए राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता, शिक्षा, सेवा, जनजागरण तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों के प्रचार-प्रसार में निष्ठापूर्वक योगदान देंगे।
उन्होंने ने बांठिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गणपत बांठिया के कुशल मार्गदर्शन में श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के क्रांतिकारी विचारों को पूरे प्रदेश में जन- जन तक पहुंचाएंगे। इस नियुक्ति पर शिक्षा जगत, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Subscribe to my channel


