अलवरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्री गणेश वंदना से 111वें वर्ष की श्रीरामलीला का भव्य शुभारंभ

सती मोह दक्ष यज्ञ की लीला का हुआ प्रभावी मंचन 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

अलवर 9 अक्टूबर 2026।

पारसी शैली आधारित विश्वविख्यात संस्था श्री राजर्षि अभय समाज के विशाल रंगमंच पर इस वर्ष की 111वें वर्ष की श्रीरामलीला का विधिवत शुभारंभ प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की वंदना के साथ हुआ।

शुभारंभ कार्यक्रम में पावन सानिध्य श्री श्री 108 श्री गंगादास वेदांती जी महाराज का रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय शर्मा(मंत्री, राजस्थान सरकार) रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा जी ने की।

कार्यक्रम में नगर निगम अलवर की महापौर श्रीमती सुमन अजय अग्रवाल,श्री अशोक जैन(अध्यक्ष, श्री आदिनाथ जैन शिक्षण संस्थान,अलवर), श्री सुभाष चंद शर्मा जी, डॉ हरीश गुप्ता जी(निदेशक, हरीश हॉस्पिटल)अति विशिष्ट एवं श्री अशोक गुप्ता जी(जिलाध्यक्ष, भाजपा अलवर),श्री महासिंह चौधरी जी(जिलाध्यक्ष, भाजपा खैरथल-तिजारा),श्री प्रमोद विजय जी(प्रसिद्ध समाजसेवी),श्रीमती मंजू चौधरी जी(प्रसिद्ध समाजसेविका) विशिष्ट अतिथि रहे।

श्रीरामलीला के प्रायोजक प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी श्री झाबरमल यादवउपस्थित रहे।

संस्था के अध्यक्ष सहित संरक्षक, पदाधिकारी, सदस्य, कलाकार एवं स्वयंसेवकों द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का भव्य एवं भावभीना स्वागत – सम्मान किया गया।

इसके बाद महाराज जी एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।

महाराज जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि हम सभी को प्रभु श्रीराम के जीवन से सामाजिक समरसता एवं सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का गुण अपनाना चाहिए।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में संस्था की प्राचीनता को सराहा, साथ ही प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने के लिए सभी दर्शकों को प्रेरित किया।

अध्यक्षता कर रहे संस्था के अध्यक्ष जी ने अपने विचार रखते हुए सभी अतिथियों और दर्शकों को संस्था का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि संस्था 1993 से श्रीरामलीला का निशुल्क प्रदर्शन कर रही हैं। संस्था द्वारा दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था होती हैं। श्रीरामलीला में 90 से ज्यादा कलाकार अपने अभिनय द्वारा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

संस्था के संगीत निर्देशक जितेंद्र गुप्ता द्वारा 20 वर्ष बाद, पहले से होती आ रही प्रार्थना “एक तू ही आधार सकल त्रिभुवन को” को इस बार से पुनः प्रारंभ किया गया, जिसे छोटे छोटे बच्चों ने अपनी मधुरवाणी में गाया।

आज की रामलीला में सती मोह दक्ष यज्ञ एवं राम जन्म का कारण, नारद मोह की लीला का प्रभावी मंचन किया गया। जिसमें सती और दक्ष के हृदय स्पर्शी संवादों ने दर्शकों पर अपनी कला की छाप छोड़ी।

इसके साथ ही दक्ष और नारद के प्रभावी संवाद भी दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रहे।

श्रीरामलीला में भगवान शंकर की भूमिका मोहित पंडित, सती का अभिनय कुमारी लक्षिता,कुम्भज ऋषि की भूमिका दीपक पंडित,दक्ष का अभिनय श्री नवनीत शर्मा ने बखूबी निभाया, तो वही नारद का अभिनय जाने-माने परिपक्व कलाकार श्री वेद शर्मा ने किया।

संस्था की महिला कलाकार के रूप में नई खोज कुमारी अनुष्का जैन ने भी प्रथम बार अभिनय करते हुए राजा दक्ष की पत्नी प्रसूति का मार्मिक अभिनय किया।

उदघाटन कार्यक्रम संस्था के महामंत्री राजेंद्र शर्मा की देखरेख में एवं प्रदर्शन संस्था के महानिदेशक मनोज गोयल के निर्देशन में हुआ।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कलाकार श्री मुकेश जैन एडवोकेट ने किया।

सभी अतिथियों एवं दर्शकों ने प्रभु श्रीराम की मनमोहक लीलाओं का भावपूर्ण आनंद लिया।

श्रीरामलीला के समापन के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

देवराज शर्मा

प्रचार मंत्री

श्री राजर्षि अभय समाज अलवर

9413024200

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button