बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

वन्यजीव सप्ताह के तहत पोस्टर मेकिंग, क्विज एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन

नेचर विजिट और वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्यजीव एवं जैव विविधता संरक्षण का संदेश

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 6 अक्टूबर। वन विभाग की ओर से आयोजित वन्यजीव सप्ताह-2026 के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पवनपुरी दक्षिण विस्तार में पोस्टर मेकिंग, रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डीएफओ वाइल्डलाइफ श्री तरुण मेहरा ने बताया कि प्रतियोगिताओं में शहर के 18 राजकीय एवं निजी विद्यालयों के लगभग 175 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता, प्राकृतिक आवासों के संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के वन्यजीव, वनस्पति, पर्यावरण एवं जैव विविधता संबंधी ज्ञान का परीक्षण किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पोस्टर एवं रंगोली के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग का प्रभावी संदेश दिया गया।

सभी प्रतियोगिताओं का संयोजन श्री वनीष मेहता द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रचना गुप्ता, श्रीमती विभा महर्षि, श्रीमती नीलम शर्मा एवं श्री मोहम्मद रमजान द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में श्री राम कुमार कासनिया, श्री भूपेंद्र जैन, श्रीमती सविता राव एवं श्री ललित मुंजाल शामिल रहे।

*जोडबीड़ कंजर्वेशन रिजर्व में विद्यार्थियों की नेचर विजिट*

डीएफओ वाइल्डलाइफ श्री तरुण मेहरा ने बताया कि वन्यजीव सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को जोडबीड़ कंजर्वेशन रिजर्व का शैक्षणिक एवं प्रकृति भ्रमण करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को थार मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र, स्थानीय जैव विविधता, वनस्पतियों एवं वन्यजीवों के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास, उनके संरक्षण तथा मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र में विभिन्न प्रजातियों की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत करवाया गया।

नेचर विजिट के दौरान डॉ. चन्दन राजपुरोहित, वैज्ञानिक (Scientist) द्वारा विद्यार्थियों को थार मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र, स्थानीय जैव विविधता, वनस्पतियों एवं वन्यजीवों तथा उनके संरक्षण के संबंध में विशेषज्ञ जानकारी प्रदान की गई।

*पब्लिक पार्क चौपाटी में वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी*

डीएफओ वाइल्डलाइफ श्री तरुण मेहरा ने बताया कि वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत पब्लिक पार्क चौपाटी में आयोजित वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी आज आमजन के लिए दोपहर 3 बजे से शाम 8 बजे तक खुली रही। प्रदर्शनी में वन्यजीवों, प्राकृतिक परिवेश एवं जैव विविधता से संबंधित आकर्षक छायाचित्र प्रदर्शित किए गए।

प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों एवं प्रकृति प्रेमियों ने सहभागिता की। छायाचित्रों के माध्यम से आमजन को स्थानीय वन्यजीवों, उनके प्राकृतिक आवास तथा वन्यजीव एवं जैव विविधता संरक्षण के महत्व से अवगत करवाया गया।

श्री मेहरा ने बताया कि वन्यजीव सप्ताह-2026 के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को वन्यजीव, प्रकृति एवं जैव विविधता से जोड़ना तथा प्राकृतिक आवासों के संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता एवं जागरूकता विकसित करना है। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से उनमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी एवं प्रकृति के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हो रहा है।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को वन्यजीव सप्ताह के समापन समारोह के अवसर पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button