उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

दुर्गा पूजा को लेकर दुबौलिया थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। आगामी नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना दुबौलिया परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के संभ्रांत नागरिकों ने सहभागिता की।

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने को कहा गया।

पुलिस ने कहा कि आगामी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। सभी समुदायों से आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखते हुए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया गया।

बैठक के दौरान सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं से सावधान रहने की अपील भी की गई। पुलिस ने कहा कि किसी भी सूचना की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे आगे प्रसारित न करें, ताकि अफवाहों के कारण क्षेत्र का माहौल प्रभावित न हो।

थानाध्यक्ष दुबौलिया ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व को आपसी प्रेम, शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी आपात स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button