खेलबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बादनू की बेटियाें ने क्रिकेट के मैदान में झंडे गाड़े

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। जिले मेें बादनू स्थित महात्मा गांधी राजकीय विधालय की अंडर-17 व अंडर-19 बालिका क्रिकेट टीमाें ने अवादा फाउंडेशन के सहयाेग से राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किए हैं। जबकि पांच खिलाड़ियाें काे दिल्ली कैपिटल्स के साथ नेट बाॅलिंग प्रेक्टिस के ट्रायल में लेने का अवसर दिया गया है। फाउंडशन पिछले दाे सालाें से महात्मा गांधी राजकीय विधालय की अंडर-17 व अंडर-19 बालिका क्रिकेट टीमाें काे लगातार सहयाेग प्रदान कर रहा है। टीम की छह खिलाड़ियाें ने बालाेतरा, बाड़मेर में आयाेजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की सफलता में भूमिका निभायी।

फाउंडेश की डायरेक्टर रितु पटवारी ने कहा कि बादनू की इन बेटियाें के साथ उनका जुड़ाव बहुत ही भावनात्मक और निजी रहा है।

अवादा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल ने कहा कि बादनू की बेटियाें की यह यात्रा इस बात का जीता जागता सबूत है कि जब प्रतिभा काे सही मंच, हाैसला और अवसर मिलता है ताे सफलता की काेई सीमा नहीं रहती।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button