बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
शिव सेना राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर मनजीत पाल सिंह सावराद का अभिनंदन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। मनजीत पाल सिंह सावराद को शिव सेना का राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान, बीकानेर की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
संभाग प्रवक्ता कर्णपाल सिंह दहिया ने बताया कि संस्थान के जिलाध्यक्ष मलसिंह सिंह चौहान के नेतृत्व में मनजीत पाल सिंह सावराद को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन और समाज के हित में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर भंवर सिंह तंवर, नरपत सिंह दहिया, कर्णपाल सिंह दहिया सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मनजीत पाल सिंह सावराद के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Subscribe to my channel


